फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर प्लांट में चोरी करने वाले धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती (कानपुर)। पावर प्लांट क्षेत्र में सामान की चोरी कर बेंचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तीन युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाने के दरोगा चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि शनिवार की शाम वह गश्त पर थे। तभी दुर्गादेवी मोड़ के पास तीन संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की और उनके पास सामान की तलाशी ली तो चोरी का राज खुला। युवकों के पास से दो बेल्डिंग मशीनें, 03 बाइकें, एक ड्रम में 200 लीटर डीजल और 02 हाईलोजन लाइटें बरामद हुईं। पकड़े गए युवकों के पास से एक तमंचा और 3 कारतूस भी बरामद हुए। पकड़े गए युवकों के नाम आदिल, आरिफ और बाबूलाल निवासी ग्राम लहुरीमऊ (सजेती) बताए गए।
युवकों ने बरामद सामान को पावर प्लांट क्षेत्र से चोरी किए जाने की बात पुलिस को बताई। बताया कि वह लोग अपने साथियों मुरसलिन, नियाज, हयात और प्रेमपाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते हैं। बताया कि बरामद सामान वह हमीरपुर में बेंचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने रविवार की तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें