फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे से परेशान होकर किशोरी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने शोहदे से तंग होकर कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे डीएसपी अर्पित कपूर ने जांच पड़ताल की। वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने नमूने लिए। घटना में एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेषण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मृतक किशोरी के पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि वह कस्बे के एक मेडिकल स्टोर की दुकान में काम करता है। उसकी पुत्री (16) हाईस्कूल में पढ़ती थी। वहीं, पड़ोसी युवक शैलेंद्र सिंह छेड़छाड़ कर उसे परेशान करता था। जिसकी शिकायत वह कई बार उनके परिजनों से कर चुका है। बीते शुक्रवार को वह दुकान गया था। शाम को उनकी पत्नी 10 वर्षीय पुत्र को साथ लेकर खेत में काम करने गई थी। प्यास लगने के कारण शाम को पानी लेने के लिए पुत्र को पत्नी ने घर भेज दिया। जब पुत्र घर आया तो देखा कि शैलेंद्रसिंह उसके दरवाजे से भागकर जा रहा है। वह घर गया तो चीख पड़ा।
पुत्र के मुताबिक उसकी बहन कमरे में धन्नी के सहारे साड़ी से फांसी पर लटकी थी। चीख सुनकर पड़ोसी आ आए और खेत से पत्नी भी आ गई। जानकारी मिलते ही वह भी घर पहुंच गया। थाने में सूचना देने पर थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र ने पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। डीएसपी अर्पित कपूर ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेषण की रिपोर्ट शैलेंद्रसिंह के खिलाफ दर्ज की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी गांव के बाहर भागने की फिराक में था, तभी गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें