बाइक की डिक्की से पार कर दिए एक लाख
बांदा। धान की बिक्री के एक लाख रुपये मोटरसाइकिल की डिक्की से पार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचाने गए दो चोरों की पुलिस तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के आऊ गांव निवासी गोपाल त्रिपाठी पुत्र रज्जन शुक्रवार को बाइक पर अपने साले अतर्रा निवासी अमित चौरिहा के साथ धान बिक्री के रुपये लेने आया था।
गोपाल ने 80 हजार और साले अमित ने 25 हजार एक रुपये में बैग में भरकर बाइक की डिक्की में डाल दी है। बाइक खड़ी करके दोनों लोग स्टेट बैंक के एटीएम से और रुपये निकालने लगे। तभी रुपयों से भरा बैग बाइक से पार कर दिया गया।
सदमे में किसान गोपाल गश खाकर गिर पड़ा। थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें दो चोरों की पहचान होने की बात बताई गई। तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बैंक मैनेजर विद्या शंकर शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर जल्द पकड़े जाएंगे। ब्यूरो