अमर उजाला ब्यूरो
बिंदकी (फतेहपुर)। मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर सहेली गांव फौजी का शव पहुंचा तो हर आंख से आंसू निकला। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।
रावतपुर सहेली निवासी राम सजीवन साहू का बेटा प्रदीप साहू (22) तेलंगाना के सिकंदराबाद में तैनात थे। 12 जनवरी को करंट लगने से उनकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा था। सोमवार की रात फौजी का पार्थिव शरीर लेकर सेना की टुकड़ी गांव पहुंची।
मंगलवार को एसडीएम हरिहरराम, अपर तहसीलदार डीपी सिंह, मलवां थानाध्यक्ष, सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, महेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा, ओमी यादव, सत्य स्वरूप यादव, रामकिशोर प्रजापति, शिवभोले यादव, चरण सिंह आदि की मौजूदगी पर गार्ड आफ ऑनर के साथ जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जवान की मौत को लेकर गांव में मातम छाया है।