फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो ने बालक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। महेवा कस्बे में पुलिस चौकी के पास सोमवार को ऑटो ने बालक को रौंद दिया। बालक की मौत पर गुस्साए लोगों ने ऑटो में आग लगाने का प्रयास किया।

मंदिर महेवा निवासी राजीव दोहरे का बेटा नीतेश कुमार (7) सौरभ विद्या भारती स्कूल में नर्सरी का छात्र था। सोमवार को करीब तीन बजे वह अपनी मां के साथ आ रहा था। सड़क किनारे तेज रफ्तार ऑटो चालक ने उसे टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ऑटो में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


इसके बाद ऑटो को सड़क पर ही पलटा दिया। लोग ऑटो में आग लगाने जा रहे थे। एसएसआई ब्रजेंद्र शर्मा व चौकी प्रभारी रमाशंकर उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया। ऑटो को चौकी पर खड़ा करवा दिया गया। परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीतेश घर का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें