फर्रुखाबाद। फर्जी वोटिंग की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सभासद प्रत्याशी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। वोटिंग समाप्त होने के बाद इन्हें शाम को छोड़ दिया गया।
वार्ड संख्या 28 कबीरनगर से आफताब अंसारी सभासद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिंजीगंज में बने मतदान केंद्र पर किसी ने सूचना दी कि आफताब अंसारी फर्जी वोट डलवा रहे हैं। इस पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। आफताब अंसारी ने बताया कि वह एक वोटर की पर्ची का सत्यापन
करवाने के लिए बीएलओ के पास जा रहे थे। पुलिस ने बेवजह पकड़ लिया। इसी तरह इकरा पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया निवासी मोहित कुमार को पुलिस ने फर्जी मतदान करने की सूचना पर हिरासत में ले लिया। मोहित ने बताया कि वह वोट डालने गया था। राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद में फर्जी वोटिंग के आरोप में पुलिस ने गढ़ी कोहना के मोहम्मद आसिफ और सर्वोदय नगर निवासी सुमित कुमार को हिरासत में ले लिया।
फर्जी वोटिंग में सभासद प्रत्याशी समेत चार पकड़े
पूरे दिन बैठे रहे कोतवाली में, चुनाव बाद छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो