फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीमेडिसिन के जरिए कन्नौज के मरीजों को मिलेगा मुफ्त उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिर्वा।
राजकीय मेडिकल कालेज में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को अब जल्द ही उनके एंड्रायड मोबाइल पर केजीएमसी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की राय व उपचार मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए एक एप लांच किया गया है। इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर क्षेत्र के मरीज अपनी बीमारी की जानकारी, टेस्टिंग रिपोर्ट एप में लोड कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार व दवाएं जान सकेंगे। इसके अलावा अगले माह से केजीएमसी से विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम मेडिकल कालेज आकर यहां की माडल ओटी में भर्ती गंभीर मरीजों का आपरेशन करेगी। इसके लिए अब मरीजों को केजीएमसी की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं से रूबरू होने आए केजीएमसी के एचओडी डा.जीके सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए लंदन में स्थित अपने एक कंप्यूटर इंजीनियर की मदद से एक एप लांच किया है। इस एप का नाम ई वोल्को रखा गया है। टेलीमेडिसिन कनेक्शन के जरिए मोबाइल फोन पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की राय इस एप के जरिए जानी जा सकती है। इस एप में केजीएमसी के तीन दर्जन विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम को जोड़ा गया है। इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद मरीज अपनी बीमारी की हालत बताकर व एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई की फोटो भेजकर विशेषज्ञ डाक्टरों की राय ले सकता है। इससे बिना पैसे खर्च किए मरीज को घर बैठे ही सही उपचार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि एक माह के भीतर ही राजकीय मेडिकल कालेज को इस एप से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद कन्नौज जिले के मरीजों को मुफ्त में यह सुविधा अपने एंड्राइड फोन पर मिल सकेगी। डाक्टर जीके सिंह ने बताया कि कन्नौज मेडिकल कालेज में डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही केजीएमसी लखनऊ से विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम भेजी जाएगी। डाक्टरों की टीम सप्ताह में एक दिन कन्नौज आकर यहां के गंभीर मरीजों का मेडिकल कालेज में ही आपरेशन करेगी। इसके पूर्व जल्द ही विशेषज्ञ डाक्टरों का एक पैनल मेडिकल आएगा जो यहां कुछ दिन रुककर यहां के डाक्टरों को प्रशिक्षित करेगा। इस दौरान प्राचार्य डाक्टर डीएस मारतोलिया, सीएमस डाक्टर दिलीप सिंह, सर्जन आईए अंसारी, माइक्रोवाइलाजी के डा.संजीव त्रिपाठी, राजकीय निर्माण निगम के पीएम बीआर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


टेलीमेडिसिन के जरिए कन्नौज के मरीजों को मिलेगा मुफ्त उपचार
--एंड्रायड फोन पर ई-बोल्को एप लोड कर केजीएमसी के विशेषज्ञ डाक्टरों की ले सकेंगे सलाह
--सप्ताह में एक दिन केजीएमसी के डाक्टरों की टीम मेडिकल कालेज में करेगी आपरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें