फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन दुकान पर कार्डधारकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन दुकान पर कार्डधारकों का हंगामा
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला गीतापुरम मेें कोटे पर राशन बंटने में देरी होेने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। भीड़ देखकर कोटेदार दुकान बंद कर भाग गया। उपभोक्ताओं ने माह में एक दिन दुकान खोलने और अप्रैल, मई माह के रुपये जमा कराने के बाद भी राशन न देने का आरोप लगाया है।

मोहल्ला गीतापुरम में कोटे की दुकान में तीन मोहल्लों के लोगों को राशन दिया जाता है। बुधवार को राशन बंटने की सूचना मिलने पर कार्ड धारकों की सुबह छह बजे से भीड़ लगनी शुरू हो गई। नौ बजे तक करीब 250 से 300 तक उपभोक्ता वहां एकत्र हो गए। नौ बजे कोटेदार अंशुल यादव कर्मचारियों के साथ पहुंचे और कोटे की दुकान खोलकर बैठ गए। राशन बांटने में देरी होने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भीड़ देखकर कोटेदार ने दुकान को बंद कर दी और वहां से जिला पूर्ति कार्यालय चला गया।
विज्ञापन


इससे नाराज राशन कार्ड धारकों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने कई उपभोक्ताओं से अप्रैल और मई माह में राशन के लिए रुपये लेकर एक पर्ची दी थी। उसका अभी तक राशन नहीं दिया गया। जब राशन देने के लिए कोटेदार से कहा जाता है तो वह टाल मटोल करता है। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद कोटेदार दुकान पर आया और फिर लाइन लगवा कर राशन का वितरण कराया।
विज्ञापन


कोटेदार अंशुल यादव ने बताया कि इलेक्ट्रानिक मशीन के माध्यम से अब राशन बांटा जा रहा है। यह मशीन 10 बजे ऑनलाइन खोली जाती है और दो बजे बंद हो जाती है। एक दिन में 150 कार्ड धारकों को राशन दिया जा सकता है। भीड़ अधिक होने के कारण राशन बांटने में दिक्कत होती है। जिन लोगों के अप्रैल और मई माह के रुपये जमा हैं और उनके पास पर्ची है, उनका राशन दिया जाएगा।

- माह में एक दिन दुकान खोलने का उपभोक्ताओं ने लगाया आरोप
- अप्रैल और मई माह में रुपये जमा कराने के बाद भी नहीं दिया राशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें