फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतरिहा तालाब में ले सकेंगे नौकायन का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिवली। नगर पंचायत शिवली में अब लोग शहरीकरण का अहसास कर पाएंगे। साथ ही तालाबों को आधुनिक बनाकर उनमें वोटिंग तक की सुविधा कराने की तरफ कदम बढ़ाए हैं। कस्बा के पुतरिहा तालाब को सुंदरीकरण के लिए चुना गया है। जिसमें कानपुर के मोती झील की तरह घूमने आने वाले लोग तालाब में बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए काम शुरू हो गया है। शासन ने 25 लाख की पहली किश्त काम कराने के लिए जारी कर दी है।
शिवली के बाशिंदे व बाहर से घूमने के लिए आने वाले लोग पर्यटन के लिए यहां आएंगे। नगर पंचायत शिवली ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा बाजपेई ने बताया कि नगर को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। सुंदरीकरण के प्रथम चरण में दो बीघे के पुतरिहा तालाब को चुना गया है। इस तालाब को कानपुर नगर के मोतीझील की तरह ही विकसित किया जाएगा। साथ ही लोग बोटिंग का भी आनंद उठा सकेंगे। चेयरमैन के मुताबिक तालाब कें चारो ओर एक्यूप्रेशर वाला टायल्स लगाया जाएगा। इससे टहलने वाले लोगों को फायदा होगा। इससे रपटने का खतरा भी नहीं रहेगा। ईओ मुकेश कुमार ने बताया कि पुतरिहा तालाब के सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार किसी तालाब का हो रहा सुंदरीकरण
शिवली। नगर पंचायत के इतिहास में पहली बार किसी तालाब का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसमें पुतरिहा तालाब को चुना गया है। आधुनिक चीजों से लोग परिचित होंगे। घूमने के लिए नगर के लोगों के लिए स्थान रहेगा।

नगर पंचायत शिवली करा रही है तालाब का सुंदरीकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें