अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर क ोतवाली क्षेत्र में हरदोई रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। वह परिजनों के साथ पंजाब मेल से गोरखपुर जाने के लिए घर से निकला था। प्लेटफार्म के ट्रेन से चलने के दौरान गेट से उतरे वेंडर के धक्के से वह नीचे गिर गया। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली के हरदेवगंज निवासी राधेश्याम शनिवार को ट्रेन से गोरखपुर जाने के लिए घर से निकले थे। साथ में पत्नी कल्पना, बेटा शुभम तिवारी (21) व बहन सुभांशी थी। हरदोई रेलवे स्टेशन पर उन्होंने टिकट खरीदा। प्लेट फार्म नंबर तीन पर रुकी डाउन लाइन कि पंजाब मेल डुप्लीकेेट एक्सप्रेस 13006 पर वे परिवार के साथ सवार हुए।
राधेश्याम, कल्पना व सुभांशी कोच में अपनी सीट पर बैठ गए थे। शुभम गेट के निकट खड़ा होकर फोन से बात करने लगा। सिगभनल होने पर ट्रेन चलने लगी। इसी दौरान कोच के अंदर से एक वेंडर गेट से नीचे उतरा। वेंडर के नीचे उतरते समय शुभम को धक्का लग गया। इससे गेट पर खड़ा शुभम अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई।
सूचना पर जीआरपी ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने वेंडर के धक्का मारने के कारण बेटे की ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। जीआरपी एसओ राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया गया है। बताया कि इस संबंध में उन्हें मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शुभम दो भाइयों में बड़ा था। वह एक बाइक एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर था।
- शहर कोतवाली के मोहल्ला हरदेवगंज का था निवासी
- हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर हुई मौत
- परिजनों के साथ रिश्तेदारी में गोरखपुर जाने के लिए निकला था