फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में अनामिका, इंटर में प्रतिमा जिला टापर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले की लड़कियों ने मेधा का परचम लहराया है। इंटर में बीघापुर तहसील के त्रिवेणी काशी इंटर कालेज की प्रतिमा गुप्ता प्रदेश स्तर पर जारी सूची में सातवीं रैंक पर है, जबकि 94.6 फीसदी अंक हासिल कर टाप किया है।
विज्ञापन


वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में भी इसी स्कूल की अनामिका ने 92.67 फीसदी अंकों के साथ जिले में अव्वल स्थान पाया। बोर्ड परीक्षा के नतीजों में छात्राओं ने छात्रों को हर क्षेत्र में पछाड़ा। हाईस्कूल के नतीजों में उन्नाव सूबे में 29 वां और इंटर में 46 वां स्थान रहा है।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जानने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ सुबह 11 बजे से ही शहर में संचालित साइबर कैफे में लग गई। जिले में संचालित प्राइवेट इंटर कालेजों में बच्चों ने सफलता हासिल करने के बाद कालेज में ही परिजनों व गुरुजनों के साथ जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


बिहार के त्रिवेणी काशी इंटर कालेज की बेटियों अपनी प्रतिभा के बलबूते एक बार फिर स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इंटर की प्रतिमा गुप्ता ने 473 अंक लाकर 94.6 फीसदी अंकों के साथ जिला टाप किया। इसके अलावा यहीं की पूर्णिमा सिंह ने 471 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा किया।

बीघापुर खुर्द के पतिराजा महिपाल इंटर कालेज खुर्द की पूर्णिमा सिंह व हरिवंश लाल शुक्ल की प्रिया पांडेय ने 470 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर कब्जा किया। इसके अलावा हाईस्कूल में भी त्रिवेणी काशी कालेज की बेटियों का ही परचम फहराया। 92.6 फीसदी अंकों के साथ अनामिका जिला टापर बनीं।

इसी कालेज के प्रखर सिंह बघेल ने 92.5 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा किया। वहीं लाल बहादुर शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल ऊंचगांव के दिव्यांशी ने 92.5 फीसदी अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि चंद्रिका देवी इंटर कालेज तनगापुर की सोमा ने 554 अंक (92.3 फीसदी) लाकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन


- इंटर में टाप फाइव में बेटियों का कब्जा, हाईस्कूल में प्रखर सिंह दूसरे नंबर
- आईएएस, इंजीनियर, डाक्टर व वैज्ञानिक बनना चाहते हैं मेधावी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें