फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पहले दिन 200 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार सुबह शहर के छह केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन 2144 प्रशिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 200 ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन


जिले में 34 डीएलएड प्रशिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं, जिनमें एक डायट तथा 33 निजी डीएलएड महाविद्यालय शामिल हैं। इन सभी संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सहूलियत और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जनपद में सुशीला देवी गर्ल्स इंटर काॅलेज, सेठ वासुदेव सहाय इंटर काॅलेज, केके इंटर काॅलेज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर काॅलेज, मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर काॅलेज और केकेसीएन इंटर काॅलेज को केंद्र बनाया गया है।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक संपन्न हुई। प्रथम पाली प्रथम सेमेस्टर में 1227 प्रशिक्षार्थियों में से 1126 उपस्थित रहे, जबकि 101 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली प्रथम सेमेस्टर में 1117 पंजीकृत प्रशिक्षार्थियों के सापेक्ष 1018 प्रशिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 99 ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 सितंबर से 26 सितंबर के मध्य आयोजित की जाएंगी। डायट प्राचार्य अमित सिंह एवं डीआईओएस पप्पू सरोज ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें