Kanpur News: रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि कुछ रूटों पर बसों के फेरे घटा दिए गए हैं। किसी रूट पर यात्रियों का लोड बढ़ता है, तो जरूरत अनुसार बसों के फेर बढ़ाए जाएंगे।
कानपुर से रोडवेज बसें महाकुंभ के लिए शनिवार से रवाना होना शुरू हो गईं। देर शाम 200 एसी, साधारण व शटल बसें रवाना हो गईं। इसके चलते लखनऊ, दिल्ली, आगरा, मेरठ रूट पर बसें घट गईं। पांच फरवरी तक इन रूटों पर बसों के कम फेरे रहेंगे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि कुछ रूटों पर बसों के फेरे घटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
किसी रूट पर यात्रियों का लोड बढ़ता है, तो जरूरत अनुसार बसों के फेर बढ़ाए जाएंगे। वहीं, कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड की 98 बसों में से 75 कुंभ रवाना हो चुकी हैं। वर्तमान में केवल 20 बसें ही विभिन्न रूटों पर सेवा दे रही हैं। यह समस्या एक मार्च तक रहेगी।