फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ऑटो में बैठाकर बनाया बंधक, फिर दुकानदार से लूटे 20 हजार, एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 18 Feb 2023 07:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में ऑटो में बैठाकर बंधक बनाकर दुकानदार से 20 हजार लूट लिए गए। जालौन के दुकानदार ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में परचून दुकानदार को ऑटो सवार चार लोगों ने जबरन बैठा लिया और बांधकर दिबियापुर रोड पर फेंक दिया। साथ ही 20 हजार रुपये लूट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश व मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जालौन के पोस्ट तिर्वा रामपुर के नीमगांव निवासी बीरवल सिंह के बेटे मुनेंद्र सिंह ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि गांव में उसकी परचून की दुकान है। इसका सामान लेने वह औरैया आता है। 15 फरवरी को भी वह जालौन से औरैया दुकान का सामान लेने आ रहा था।
जालौन चौराहे के पास गांव का योगेंद्र सिंह मिला। आरोप है कि योंगेद्र ने जबरन अपने ऑटो में बैठा लिया, जिसमें तीन अन्य  लोग और बैठे थे। तभी रास्ते में आरोपियों ने मारपीट की और बांधकर दिबियापुर रोड पर ले गए। जहां सुनसान जगह पर आरोपियों ने फेंका और 20 हजार रुपये भी लूटकर भाग गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसी तरह वह ग्रामीणों की मदद से छूटा और घटना की जानकारी परिजनों व सदर कोतवाली में पुलिस को दी। सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें