फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: एलएलबी छात्र ने प्राचार्य को दी धमकी, गाली गलौज करते हुए की अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 18 Feb 2023 03:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में एलएलबी के छात्र ने अपने प्रचार्य से अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर दी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में एक छात्र ने अपने प्राचार्य को ही धमकी दे दी। मामले में प्राचार्य ने कमरे के बाहर अभद्रता करने और धमकी दिए जाने के मामले में एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही परीक्षा के दौरान पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन

सदर कोतवाली में दी गई तहरीर में तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि 14 फरवरी को एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा थी। इस दौरान एलएलबी छात्र राजीव रंजन दुबे को नकल करते पकड़ा गया था। उड़नदस्ते की ओर से कार्रवाई की गई थी।
आरोप लगाया कि परीक्षा के बाद छात्र अपने साथी के साथ उनके कमरे के बाहर आया और अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर धमकी दी। इस पर प्राचार्य ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इधर परीक्षार्थी द्वारा धमकी दिए जाने के बाद प्राचार्य ने पुलिस प्रशासन से परीक्षा के दौरान फोर्स तैनात किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद जब तक उत्तर पुस्तिकाएं डाक घर न पहुंच जाएं, तब तक पुलिस बल तैनात रखने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजीव रंजन समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें