फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल फाल्ट से 20 हजार घरों बिजली को तरसे

Sat, 18 Jun 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। कर्नलगंज लकड़मंडी में अंडर ग्राउंड केबल फाल्ट होने से गुरुवार आधी रात को साइकिल मार्केट की बिजली काट दी गई। इससे करीब 20 हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे लकड़मंडी फीडर के अलावा दूसरे इलाकों की बिजली चालू की गई। छोटे मियां हाता, नीची सड़क, बजरिया क्षेत्र में बिजली शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद आई।

इसके अलावा कई क्षेत्रों में घंटों गुल हुई बिजली से शहरवासी पसीना-पसीना हो गए। दयानंद विहार में दोपहर तीन बजे ट्रक की टक्कर से चार बिजली के खंभे टूट गए।
विज्ञापन


इससे दयानंद विहार और इंदिरा नगर की बिजली चली गई। इन क्षेत्रों में रात करीब आठ बजे बिजली चालू हो सकी। रावतपुर फीडर में सुबह नौ बजे धमाके के साथ बिजली चली गई।
विज्ञापन


हैलट फीडर को भी बंद करना पड़ा। इससे हैलट और उससे संबद्ध अस्पतालों की बिजली चली गई। यहां बिजली सुबह 11:30 बजे आई।

इसके बाद दोपहर दो बजे बीएस पार्क सबस्टेशन में जंफर डैमेज होने से गई बिजली साढ़े तीन बजे आई।

सिरकी मोहाल में सुबह नौ बजे से पांच बजे तक, आर्य नगर में सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक, जूही नहरिया में दोपहर एक से तीन बजे तक बिजली नहीं रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें