कानपुर यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल, मर्चेंट चैंबर हाल और स्पार्क इंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित दो दिवसीय (1, 2 मार्च) रोजगार मेले में 196 स्टूडेंटों को जॉब मिली है। सबसे ज्यादा 37 स्टूडेंटों को केवीसी, 35 कासे यूरेका फोर्ब्स, 31 को आईआईएमएस और 20 स्टूडेंट को पीएनबी मेटलाइफ ने सेलेक्ट किया है।
कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में रोजगार मेलेे का उद्घाटन वित्त अधिकारी संध्या मोहन, मर्चेंट चैंबर के आईएम रोहतगी और प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. सिधांशु राय ने किया, फिर रिटेन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) का सिलसिला शुरू हुआ। 800 स्टूडेंटों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 196 का सेलेक्शन हुआ है। ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क और गीतिका गैलेक्सी ने 10 स्टूडेंट, काटन वुड्स ने 6, टीएंडएच ने 3, लिव प्योर ने 11, शिव शक्ति ने 19, एमआईआईटी ने 7, इपोक ओलम्पियाड ने 8 और बीटीपीएस ने 9 स्टूडेंटों का सेलेक्शन किया है। इन सबको सालाना 2 से 4 लाख रुपये तक का वेतन पैकेज मिलेगा।