कानपुर। राजकीय आईटीआई पांडुनगर से शनिवार को 194 अभ्यर्थियों को बस से गुजरात स्थित मारुति सुजुकी कंपनी के प्लांट के लिए रवाना किया गया। नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन अभ्यर्थियों का चयन पिछले सप्ताह आयोजित रोजगार मेले में ट्रेनी पदों के लिए हुआ था। अब सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया के लिए कंपनी भेजा गया है। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के प्रमोद कुमार पांडेय, विभव शुक्ला, रितेश शुक्ला, अजय द्विवेदी और रिजवान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। (संवाद)