फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव के लिए अधिकारी नियुक्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलते ही स्थानीय निर्वाचन विभाग ने चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए ड्यूटियां लगाते हुए अधिकारियों को नोडल अधिकारी, प्रभारी और सहायक प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। मार्च से निर्वाचन प्रक्त्रिस्या शुरू हो जाने के आसार हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम हीरा लाल ने चुनाव संबंधी कार्यों के लिए अधिकारियों को दात्यिव सौंप दिए गए हैं। हर काम के लिए जिला/मंडल स्तरीय अधािकारियों को प्रभारी और सहायक प्रभारी बनाया है। मुख्य विकास अधिकारी मतदान व मतगणना कार्मिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्त्रसे प्रेक्षक, स्टेशनरी आदि के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

उनके साथ डीआरडीए पीडी आरपी मिश्रा, अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव कुमार बघेल, सूचना विज्ञान अधिकारी बीके शर्मार और बीएसए हरिश्चंद्र नाथ सहायक प्रभारी बनाए गए हैं। ईवीएम/वीवीपैट के प्रभारी कृषि उप निदेशक एके सिंह और सहायक प्रभारी डीपीआरओ संजय कुमार यादव होंगे। वाहनों की व्यवस्था के प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट होंगे। उनके सहायक प्रभारी एआरटीओ आरके वर्मा व सुरेश कुमार मौर्या, जिला पूर्ति अधिकारी, एआरएम रोडवेज और सहायक निदेशक बचत को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


मतदान/मतगणना कर्मियों की ट्रेनिंग आदि के प्रभारी सीडीओ होंगे। उनके साथ डीआरडीए पीडी, केन नहर प्रखंड एई अनुज कुमार सहित अर्थ एवं संख्याधिकारी, बीएसए, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, डायट प्राचार्य और राजीव गांधी महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ.विवेक कुमार नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन सामग्री के प्रभारी चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी विनोद कुमार वर्मा और सहायक प्रभारी चकबंदी सीओ ओमकार शरण व कोदईराम होंगे। चुनाव आयोग के निर्देशों पर अमल और एमसीसी संबंधी कार्यों के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर संदीप कुमार और सभी एसडीएम व पुलिस उपाधीक्षक होंगे।

सभी बीडीओ और निकायों के ईओ सहायक प्रभारी होंगे। मीडिया प्रबंधन के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर संदीप कुमार और सहायक प्रभारी वाणिज्यकर आधिकारी प्रेमचंद्र, वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत बीके तिवारी, सूचना अधिकारी और मनोरंजन कर निरीक्षक बनाए गए हैं। मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा, मतदान कर्मियों के टीए डीए, नाश्ता आदि के प्रभारी बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के प्रेक्षक के साथ डीएफओ एमपी गौतम को लाइजन आफीसर के रूप में नियुक्त किया गया है। कानून व्यवस्था के प्रभारी एडीएम और एएसपी होंगे।

बैलेट पेपर की जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुमार को दी गई है। कंप्यूटर व्यवस्था में एनआईसी के बीके शर्मा, स्वीप के प्रभारी अधिकारी सभी एसडीएम व डीआईओएस होंगे। कंट्रोल रूम का प्रभार सेवा योजन के सहायक निदेशक कौशलेंद्र सिंह को सौंपा गया है। अन्य कार्यों के भी प्रभारी व अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इनकी संख्या लगभग एक सैकड़ा है। डीएम ने कहा है कि जिस को जो काम सौंपा गया है वह उसका व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा। उनके कामों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें