फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से निकली साईं शोभायात्रा, झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। साईं शोभायात्रा शहर में भव्यता के साथ निकाली गई। भव्य पालकी पर सवार साईं बाबा के दर्शन कर भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान यात्रा में हाथी, घोड़ों के साथ ही शिव पार्वती, राधाकृष्ण, काली तांडव की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में शामिल भक्तों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया। वहीं साईं भक्तों ने यात्रा का जगह-जगह स्वागत कर प्रसाद में खिचड़ी वितरण कराया। शहर के जुराखन खेड़ा स्थित साईं दरबार मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव सोमवार धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा की शुरुआत भरत मिलाप मैदान से हुई। पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा बाबूगंज, मोतीनगर से हरदोई ओवरब्रिज, आईबीपी चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए छोटा चौराहा पहुंची। बड़ा चौराहा पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने साईं बाबा की पूजा कर यात्रा में शामिल हुए। वहीं, यात्रा में सबसे आगे हाथी, घोड़े और ऊंट चल रहे थे। इनके पीछे लोडर और ट्रैक्टरों पर सजी झांकियां मौजूद रहीं। इस दौरान ‘शिरडी के दाता सबसे महान’ और ‘साईं तेरे भक्त हमेशा तेरे साथ रहे’ जैसे गीतों पर भक्त जमकर झूमे। लाउड स्पीकरों पर बज रहे साईं गीतों से शहर का माहौल भक्तिमय रहा। यात्रा में अलग-अलग देवताआें की झांकियां शामिल थीं। इस दौरान यात्रा का जगह जगह स्वागत कर खिचड़ी वितरित की गई। यात्रा छोटा चौराहा से लोकनगर क्रासिंग साईं दरबार पहुंची। मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा की अगुवाई श्री साईं दरबार मंदिर संस्थापक सुरेंद्र कुमार वर्मा कर रहे थे। इसके अलावा योगेश कुमार वर्मा, परशुराम वर्मा, अजय सिंह, हरिनाम सिंह यादव, अजीत सिंह, श्रीराम पांडेय, मनोज यादव, नारायण श्रीवास्तव, लाला सोनी, मनीष तिवारी, शशी त्रिवेदी, देवेंद्र सिंह, नितिन वर्मा, रानू, अंशू, विकास भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें