चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सोमवार को तहरीर दी है कि गांव के ही एक होमगार्ड ने रविवार रात उससे घर घुसकर दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उस पर समझौते का दबाव बना रहे थे।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर गांव के होमगार्ड के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल सुभाष चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है आरोपी की तलाश की जा रही है।