फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी में बीमारी की प्रकोप, चार और मवेशी मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। कटरी क्षेत्र में फैली बीमारियों से पशुओं के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मुजाहा गांव में बीमारी से चार और मवेशियों की मौत हो गई। इसके पहले नगला रामप्रसाद सहित दो गांवों में 14 पशुओं की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में मवेशी बीमार हैं।
विज्ञापन

अमृतपुर कटरी क्षेत्र के कई गांवों के पशुओं में बीमारियां फैली हैं। गांव मुजाहा में भी कई पशु बीमारी की चपेट में हैं। मुंहपका और खुरपका बीमारी गांव के राजीव यादव, गुड्डू, फेरू सिंह, बलराम यादव के मवेशियों की मौत हो गई है। गांव के ब्रजेश कुमार, राजीव कुमार, दृगपाल यादव, महेश और चंद नेम सिंह सहित कई पशुपालकों के पशु बीमार हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक गांव में टीकाकरण नहीं कराया गया है। बीमारी फैलने के बाद भी पशु चिकित्सकों की टीम गांव नहीं आई है। मजबूरन झोलाछाप से पशुओं का इलाज कराना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस दिनों में ही खुरपका और मुंहपका की बीमारी फैलती है। टीकाकरण कराए बिना बीमारी पर काबू होना मुश्किल है। अमृतपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीवन सिंह ने बताया कि वह अस्पताल में ही मौजूद रहते हैं। अभी तक मुजहा गांव से किसी ने बीमारी फैलने की सूचना नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर टीम भेज कर पशुओं का इलाज कराएंगे।
विज्ञापन


कटरी में बीमारी से चार और मवेशी मरे
मुजाहा गांव में फैली बीमारी, बड़ी संख्या में पशु खुरपका, मुंहपका की चपेट में
दो गांवों में अबतक 14 मवेशी मरे, गांवों में अभी तक नहीं कराया गया टीकाकरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें