फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का विकास कर रही भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति की ओर से सोमवार को किसान कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

शहर के नासिरपीर मुहल्ले में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इसके बाद खेती में अच्छा काम करने वाले प्र्र्रगतिशील किसान शशि शंकर शुक्ल, अशोक मौर्य, राम शंकर लोधी, सकठू, मनीष यादव, गुलाब यादव, देशराज लोधी, जय सिंह, कमल सिंह, गुड्डू सिंह, झाम सिंह, आनंद सिंह, अरिमर्दन सिंह को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। ऋण माफी योजना में किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया है। मृदा परीक्षण का दायरा बढ़ाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रयोगशाला बनाई जाएगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने खाद्य प्रसंस्करण के लिए किसानों को जागरूक किया। सदर विधायक विक्रम सिंह ने सरकार की योजनाओं में बीज सब्सिडी, मृदा परीक्षण, गोकुल योजना के बारे में बताया। बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने जैविक खेती पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई व संचालन राम प्रकाश गुप्ता ने किया।

संयोजक नीरज सिंह ने व्यवस्था संभाली। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक संतोष सिंह राजू, राम प्रताप सिंह गौतम, अन्नू श्रीवास्तव, रमाकांत त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, अर्पणा सिंह गौतम, धनंजय द्विवेदी, पंकज त्रिवेदी, पंकज मिश्रा, सुरेश गुप्ता, उमेश गुप्त, प्रमोद द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य जयंती वर्मा, श्यामलाल निषाद, सुशील तिवारी, पंकज त्रिपाठी, प्रेमा सिंह राठौर, शिव प्रसाद त्रिपाठी, राम सिंह, गायत्री सिंह, शैलजा भी मौजूद रहे।


सदर विधायक ने सौंपा ज्ञापन
किसान कल्याण सम्मान समारोह में विधायक विक्रम सिंह ने सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी को केंद्रीय विद्यालय के स्टाफ को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने और फतेहपुर सहकारिता बैंक को कंप्यूटराइज्ड कराने के लिए ज्ञापन दिया।

उन्हें बताया कि केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत होने की प्रक्रिया में है। भूमि का अधिग्रहण भी किया जा चुका है। कें द्रीय विद्यालय के स्टाफ की आवासीय सुविधा की दिक्कत आ रही है। उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल परिसर चितौरा-अल्लीपुर में स्थित आवासीय परिसर में आवास है।

इसकी मरम्मत कर उपयोग में लाया जा सकता है। बताया कि सहकारिता बैंक को आवंटित 120 करोड़ रुपये डंप हैं। बैंक अधिकारियों को तत्काल आदेशित किया जाए कि बैंक के सभी मानकों को पूरा कराएं, जिससे जनता को लाभ मिले।


कार्यक्रम में भिड़े दो कद्दावर नेता
फतेहपुर। किसान सम्मेलन में भाजपा के दो कद्दावर नेता आपस में भिड़ गए। हुआ यूं कि कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता कर रहे थे। संचालन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं का नाम न पुकारने और मंच पर न बुलाना भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामप्रताप सिंह गौतम को नागवार लगा। रामप्रताप ने प्रेमा सिंह राठौर और उनका नाम न पुकारने पर नाराजगी जताई। इससे दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


शोर होने पर अन्य कार्यकर्ता आए और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। नाराज रामप्रकाश गुप्ता कार्यक्रम के बीच में ही चले गए, हालांकि बाद में मनाने पर दोबारा पहुंचे पर संचालन नहीं किया। इसके बाद में कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक संतोष सिंह राजू ने किया।

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई का कहना है कि कार्यक्रम में थोड़ा बहुत तो हो ही जाता है। सभी पक्ष अब शांत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें