फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के शिवदीनखेड़ा में पांच दिन पहले रिंच मांगने को लेकर हुई मारपीट में वृद्धा ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की बहू ने पड़ोस के ही दंपति पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।


शिवदीनखेड़ा निवासी जगराना (65) पत्नी रामआसरे के यहां 8 जुलाई को मोहल्ले में ही रहने वाले मोनू पुत्र चतुरी रिंच मांगने आया था। जगराना के घर के अंदर होने से बहू आशा पत्नी ओमप्रकाश बाहर निकली और रिंच न होने की बात कही थी। इस पर मोनू उग्र हो गया था और आशा के सिर पर डंडे से वार कर दिया। बहू को पिटता देख जगराना उसे बचाने पहुंची थी तो मोनू ने उसकी भी लठियों से पिटाई कर दी थी। इससे जगराना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन



लाए थे। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। हालत में सुधार न होने पर 9 जुलाई को परिजनों ने उसे कानपुर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। बहू आशा ने मोनू व उसकी पत्नी सोनी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को जगराना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सास की मौत पर आशा ने दंपति पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट का मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया था। वृद्धा की मौत के बाद बहू की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।


दंपति पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
पांच दिन पहले रिंच न देने वृद्धा के साथ की थी मारपीट
- मृतका की बहू की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें