कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में मल्टीनेशनल कंपनियों ने 19 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर दिया। चयनित छात्रों को 2.4 लाख से लेकर साढ़े छह लाख रुपये तक के पैकेज दिया गया। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने बताया कि श्री सीमेंट लिमिटेड ने 11 छात्रों को पांच लाख रुपये का पैकेज दिया।
पेंट्स कंपनी ने तीन छात्रों का चयन 6.50 लाख रुपये के पैकेज पर किया, जबकि पनेसिया स्मार्ट सॉल्यूशंस ने पांच छात्रों को 2.4 से 3.6 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी दी। चयनित छात्रों में बीफार्मा से कशिश बहल, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी से वर्तिका श्रीवास्तव, बीएससी-बायोटेक्नोलॉजी से यशी वाजपेयी व सृष्टि सिंह, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी से शताक्षी राय शामिल हैं।
बीटेक के श्रजल कटियार, कौस्तुभ सिंह, पल्लवी चौरसिया, अंकुर शर्मा, टीना स्वर्णकार, सतीश कुमार, जैद खान, इकरा निसार, अपूर्व भदौरिया, आशुतोष शरण श्रीवास्तव और आदित्य गुप्ता ने भी आकर्षक पैकेज पर जॉब पाई। एमएससी केमिस्ट्री के तरुण और बीटेक के लक्ष्य गुप्ता व मो. शावेद अंसारी को भी चयनित किया गया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्लेसमेंट पाने वाले सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।