कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने तीन जोड़ी अन्य ट्रेनों को आंशिक निरस्त करने का फैसला लिया है। इनके फेरे कम कर दिए गए हैं। अब तक रेलवे ने इन्हें मिलाकर कानपुर से गुजरने वाली 19 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर चुका है। 18 जोड़ी ट्रेनें आंशिक निरस्त की गई हैं।
गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस (02397) अब रोजाना नहीं चलेगी। 18 से 28 दिसंबर तक यह ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से सोमवार, शुक्रवार और रविवार को नहीं चलेगी। वापसी में ट्रेन (02398) नई दिल्ली से गया महाबोधि एक्सप्रेस 19 से 29 दिसंबर तक मंगलवार, शनिवार और सोमवार को निरस्त रहेगी।