कानपुर। अनवरगंज पुलिस ने बांसमंडी से दलेलपुरवा गोरा कब्रिस्तान निवासी मो. दानिश और मो. गुलफाम को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से 18 स्मार्ट मोबाइल, एक कीपैड, पीली व सफेद धातु के जेवर, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, पांच हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग कानपुर सेंट्रल स्टेेशन पर ट्रेनों में मोबाइल व पर्स चोरी करते थे। इसी प्रकार जूही पुलिस ने वाहन चोरी के दो आरोपियों सेनपश्चिम पारा के स्वर्ण जयंती विहार निवासी दिलशाद और हनुमंत विहार के उस्मानपुर निवासी विजय सिंह को गिरफ्तार किया। जूही थानाप्रभारी केके पटेल ने बताया कि 18 जनवरी को ट्रांसपोर्टनगर निवासी संदीप वर्मा का कनक मार्बल के सामने से स्कूटर चोरी हो गया था। सीसी कैमरे की मदद से दोनों को बारादेवी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। (संवाद)