फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के जॉब फेयर में 19 नि:शक्तजनों का सिलेक्शन

Wed, 10 Dec 2014 03:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और विकलांग व्यावसायिक पुनर्वास केंद्र (वीआरसी) की ओर से एटीआई परिसर में मंगलवार को लगे जॉब फेयर में 19 नि:शक्तजनों का होजरी कटिंग, सिलाई, कंप्यूटर आपरेटर पदों पर सिलेक्शन हुआ।
विज्ञापन

उद्यमियों ने लगभग 200 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। इस दौरान रामाभिराम सेवा संस्थान की ओर से बच्चों के लिए लंच की व्यवस्था भी की गई।  
विकलांग व्यावसायिक पुनर्वास केंद्र के सहायक निदेशक परवेज आलम ने बताया कि नि:शक्तजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन और विकलांग व्यावसायिक पुनर्वास केंद्र ने पहल की है।
इस तरह के फेयर का आगे भी आयोजन किया जाएगा। नि:शक्तजनों को रोजगार देने से उत्पादन बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होगा।
बस हमें कुछ चीजों (रैम्प बनवाना, पाइप लगवाना आदि) को जोड़ना होगा। वीआरसी के पूर्व निदेशक आरआर मिश्रा ने कहा कि अगर उद्यमी नि:शक्तजन को रोजगार देंगे तो वे भी सबल होंगे और इसका फायदा देश की आर्थिक ग्रोथ में होगा।
विज्ञापन

नि:शक्तजनों को जिस भी इंडस्ट्री में जॉब दी गई है वहां पर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
अभ्यर्थियों जो चुने गए
- विनोद कुमार, दुर्गा शंकर मिश्रा, आशीष वर्मा, लता निषाद, दीप्ती त्रिपाठी, नूतन गुप्ता, प्रीती यादव, शिवाली मिश्रा, हरेंद्रर राम, सुनैना देवी, सुनील यादव, आकाश कुमार, सुलेखा शर्मा, शीला, बेबी, संध्या साहू, सुनील कुमार, विंदेश्वरी प्रसाद यादव, आशीष कुमार यादव।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें