फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर फेंका था हमीरपुर के कार चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हमीरपुर के कार चालक की हत्या के मामले का खुलासा रविवार को सदर कोतवाली पहुंची स्वॉट टीम ने किया है। फोटो के आधार पर मृतक की पहचान हमीरपुर के मौदहा के मराठीपुरा मोहल्ला निवासी विकास के रूप में की गई। विकास 6 मार्च की सुबह बुकिंग के बाद कार लेकर लखनऊ को निकला था। दो युवकों ने रंजिश में सिर पर ईंट से हमलाकर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन


लखनऊ कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली में नवीन मंडल के गेट दो पर 7 मार्च की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। मामले में मां ने पुत्र के गुमशुदा होने की तहरीर दी थी। दो दिन तक पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। इस बीच रविवार रात हमीरपुर की स्वॉट टीम सदर कोतवाली पहुंची। स्वाट टीम इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने 7 मार्च को हाईवे पर मिले युवक के शव की जानकारी ली। उन्होंने फोटो के आधार पर युवक की पहचान विकास मिश्र पुत्र स्व. राकेश कुमार के रूप में की।

स्वॉट इंस्पेक्टर ने बताया कि 6 मार्च की सुबह बुकिंग लेकर विकास हमीरपुर से निकला था। उसके दो दोस्तों ने ही कार की बुकिंग ली थी। उन्हीं ने पुराने विवाद में उसकी गला कसकर हत्या की और बाद में ईंट से सिर कुचल दिया। इसके बाद वह कार लेकर फरार हो गए थे। हमीरपुर पुलिस कार बरामद कर चुकी है। जबकि एक आरोपी जेल भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


पड़ोसी ने रची थी साजिश
मृतक विकास के पड़ोसी मनीष ने हत्या की योजना बनाई थी। मनीषा का घटना से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। मनीष के कहने पर पड़ोसी जगभान ने कार की बुकिंग ली थी। जगभान के साथ विकास जैसे ही कार लेकर लखनऊ के लिए निकला तभी मनीष उसमें बैठ गया और रास्ते में सीट बेल्ट से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें