फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडाग्रो के निदेशक व प्रबंधक ऑफिस पर आयकर के ‘ताले’

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दही चौकी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडाग्रो फूड्स प्राईवेट लि. में गुरुवार सुबह शुरू हुई आयकर विभाग की जांच शनिवार देर शाम तक चलती रही। सूत्रों का दावा है कि जांच में अब तक बड़ी कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं। वहीं स्लाटर हाउस के छह कंप्यूटर व दो लैपटॉप का डाटा स्कैन कर सुरक्षित किया है। निदेशक व प्रबंधक कार्यालय टीम ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन



आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह साइट टू के तीन स्लाटर हाउस में एक साथ छापेमारी शुरू की थी जो शनिवार देर शाम तक जारी है। शनिवार को जांच अधिकारियों का इंडाग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में डेरा रहा। सघन छापेमारी से अलाना ग्रुप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 60 घंटे से अधिक से जारी जांच में बड़े स्तर पर कर चोरी के दस्तावेज हाथ लगने की खबर है। साथ ही परमीशन से कहीं अधिक पशुओं की कटान का ब्योरा सामने आने पर अधिकारी हैरत में हैं।

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को स्लाटर हाउस के छह कंप्यूटर (जिनमें पशुओं के कटान व खर्च का रिकार्ड है) व दो लैपटॉप (जिनमें बैंकिंग लेनदेन का रिकार्ड है) को टीम ने कब्जे में लेकर चार पेन ड्राइव में इनका डाटा स्कैन कराकर सुरक्षित किया है। इसके अलावा स्लाटर हाउस निदेशक व प्रबंधक कार्यालय (केबिन) को सील किया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच में बड़े स्तर पर घालमेल के प्रमाण मिले हैं। जांच अधिकारी कार्रवाई के बारे में मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। उधर, स्लाटर हाउस प्रबंधन से जुड़े लोग भी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन


तीन दिन से बंद है स्लाटरिंग
आयकर की चौदह सदस्यीय टीम ने गुरुवार को इंडाग्रो फूड्स लिमिटेड में प्रवेश किया था। इस दौरान अधिकांश श्रमिकों को बाहर निकाल दिया था। फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों को टीम ने रोककर नजरबंद कर लिया। अंदर के लोग बाहर और बाहर के लोग अंदर नहीं जा सके। अधिकारियों की पूछताछ से कर्मचारी सर्दी में भी पसीना-पसीना हैं। शनिवार सुबह फैक्ट्री में काम करने वाले दही चौकी निवासी एक कर्मचारी के परिजन उसके कपड़े व खाने का सामान लेकर पहुंचे। गेटमैन ने परिजनों से सामान का थैला लेकर गेट से ही लौटा दिया। उधर, तीन दिन से जांच के चलते पशुओं की कटान रोक दी गई है।

चार सदस्यीय टीम कुछ फाइलें लेकर पहुंची लखनऊ
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब पांच बजे कार सवार चार सदस्यीय टीम स्लाटर हाउस की कुछ अहम फाइलें लेकर लखनऊ मुख्यालय लौट गई। एक अधिकारी के अनुसार इन फाइलों में नोटबंदी के दौरान जमा हुई नगदी के साथ ही पशुओं की कटान में बड़े स्तर पर हेराफेरी पकड़ी गई है। जिसके चलते कागजी अभिलेखों को मुख्यालय पर सुरक्षित कराया गया है।
विज्ञापन


-जांच को 60 घंटे पूरे, आयकर अफसरों के हाथ लगे अहम दस्तावेज, फैक्ट्री के आधा दर्जन कंप्यूटरों का डाटा लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें