फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर(कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के आराजीईशेपुर ढुलमउ गांव में बीती गुरुवार की देररात नाली के विवाद में पड़ोसियों ने एक युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। घायल युवक की बीती शुक्रवार रात मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में तीन आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अफसरों ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू की है। परिजनों का आरोप है कि इलाज के अभाव में घायल युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि क्षेत्र के आराजीईशपुर ढुलमउ गांव निवासी अशोक उर्फ मटरू (35) अपनी बुजुर्ग मां चंद्रकली के साथ रहता था। जबकि, मटरू के दो भाई गोरेलला और विजयलाल बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। अशोक का पड़ोसी रामप्रकाश से नाली का विवाद है। बीती गुरुवार देररात (13 दिसंबर) अशोक का पड़ोसी रामप्रकाश से नाली विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते पड़ोसी की पत्नी निर्मला और पुत्र अंकित मौके पर आ गए थे। जब तक अशोक कुछ समझ पाता, तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने यूपी 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को कानूनी कार्रवाई की हिदायत देकर शांत कर दिया।
बताया कि इलाज के अभाव में अशोक की शुक्रवार की रात अचानक मौत हो गई। शव का पंचायतनामा भरने के बाद मृतक के भाई विजय लाल की तहरीर पर पुलिस ने रामप्रकाश, निर्मला और अंकित के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि परिजन घायल को अस्पताल न ले जाकर घर में इलाज करवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें