फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार की टक्कर से महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर गांव के पास औरैया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे रखी गुमटी में जा घुसी। इससे साइकिल सवार सहित गुमटी में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कार में बैठे घायल दो लोगों को उपचार के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फफूंद निवासी शहनवाज व दिबियापुर के ओमशंकर पांडेय कार से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने तिवारी पुरवा गांव निवासी साइकिल सवार बीपी सिंह उर्फ राजेश संखवार (22) को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गुमटी में जा घुसी, जिससे गुमटी में बैठी कृपालपुर निवासी महिला किरन (27) गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में मौजूद डा. निशांत पाठक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार घायल शहनवाज व ओमशंकर पांडेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें