फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने पेड़ से लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। आर्थिक तंगी से ऊब कर क्षेत्र के निन्हौरा गांव निवासी किसान ने बीते शुक्रवार की देररात्रि पेड़ से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह राहगीरों की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाया और मृतक की तलाशी में पैंट की जेब से निकले सुसाइड नोट में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा रुपये न देने पर आरोप लगा आत्महत्या का कारण लिखा।
विज्ञापन

निन्हौरा गांव निवासी मृतक की पत्नी गीता मिश्रा ने बताया कि पति नरेंद्र मिश्र (45) शुक्रवार की शाम को बलकट लिए खेतों को देखने के लिए घर से निकल गए थे। देर रात तक वापस न आने पर उनकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। शनिवार सुबह गांव के लोगों ने निन्हौरा गांव से मूड़ादेव गांव की ओर जाने वाली सड़क के किनारे आम के पेड़ से लटकता उनका शव देख सूचना दी। शव की तलाशी के दौरान मृतक नरेंद्र मिश्र की पैंट की जेब से मिले सुसाइड नोट में गांव के निवासी सुभाष कटियार पर रुपये न देने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि दो वर्षों से फसल की अच्छी पैदावार नहीं होने पर परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। गांव के ही निवासी सुभाष कटियार के साथ गुड़गांव में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने चले गये थे। वहां पर सुभाष कटियार ने नौकरी में मिलने वाला वेतन के बाकी रुपये नहीं दे रहे थे, जिसपर वह गांव लौट आए थे। इससे वह परेशान रह रहे थे। फसल की पैदावार भी सही न होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। कई बार मांगने पर भी रुपये न मिलने से कदम उठा लिया।
विज्ञापन

ायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें