फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ के ऊपर टूटकर गिरा बिजली का तार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। पांडु नदी के किनारे बसे पुलिस चौकी साढ़ के चिरली गांव में एचटी लाइन का जर्जर तार टूटकर गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने कई घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बिजली विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये का चेक भेजा गया, तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव निवासी पप्पू कोरी (45) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी के अलावा आठ बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। गुरुवार की शाम खाना खाने के बाद पप्पू मकान के बाहर चारपाई डालकर सो गया। जबकि, परिवार के अन्य सदस्य घर में लेटे थे।
शुक्रवार की भोर पत्नी ने जैसे ही मकान का दरवाजा खोला तो पप्पू बिजली के टूटे तार में उलझकर औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी होने पर गांव के लोग जमा हो गए उनका मानना है कि वह भोर में खेतों की ओर जा रहा होगा, तभी हादसा हुआ। एचटी लाइन में उलझे पप्पू कोरी को किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीण भड़क गए। वह मौके पर बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने और पप्पू के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दिलाने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन

जानकारी होने पर कोतवाल दिलीप कुमार बिंद और सीओ घाटमपुर शैलेंद्र सिंह भी चिरली गांव पहुंच गए। आसपास की चौकियों से भी पुलिसबल बुला लिया गया। वहीं, गांववालों के हंगामे की खबर के चलते बिजली विभाग का कोई कर्मचारी/अधिकारी मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। दोपहर में एसडीओ (विद्युत) विशाल तिवारी ने दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक साढ़ पुलिस चौकी भेजा। जिसको कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने पप्पू की पत्नी चंद्ररानी को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें