फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मौत की सूचना से दहला ककवन और हिंदूपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। मैनपुरी के पास इटावा मैनपुरी हाईवे पर बुधवार की भोर में हुए सड़क हादसे में बिल्हौर हिंदूपुर और ककवन के छह युवकों की मौत हो गई। सभी जयपुर में सिलाई कढ़ाई का काम करते थे। सभी ईद मनाने घर आ रहे थे। इधर, एक साथ छह लोगों की मौत की सूचना से दोनों गांवों में गमी का माहौल है। इन युवकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कानपुर के बिल्हौर हिंदपुर गांव में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवक-युवतियां सिलाई का काम करते हैं। पर्याप्त रोजगार न होने से होली के बाद कई युवा जयपुर राजस्थान में सिलाई कढ़ाई काम के लिए गए थे। वहां पर एक निजी कंपनी में कपड़ों की सिलाई करते थे। हिूंदूपुर गांव के रेहान (17 ) पुत्र रईस खान, शाहरुख (20), हसमुख (25) पुत्रगण कुतुबुद्दीन करीब तीन माह पहले जयपुर गए थे। हसमुख की पत्नी रोशनी के मुताबिक शोहर रोजाना मोबाइल से बात करते थे, घर की आर्थिक हालत ठीक न होने से देवर शाहरुख को भी संग ले गए थे। परवर दिगार आलम ने रमजान में इतना दर्द कैसे दे दिया। अचानक तीन युवकों की मौत से गांव में गमी का माहौल छा गया है। गांव के ही रिजवान पुत्र नफीस बस दुर्घटना में बुरी तरह घायल है।
पीड़ित परिजनों के मुताबिक उक्त सभी लोग जयपुर से बीते मंगलवार की रात एक निजी बस में सवार हुए थे। कन्नौज होते हुए हिंदूपुर आ रहे थे। बुधवार की भोर पहर बस चालक की गलती से डबल स्टोरी बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

ककवन समाचार प्रतिनिधि के अनुसार मैनपुरी में हाईवे पर हुई सड़क बस दुर्घटना में कस्बे के तीन युवाओं की मौत से नगर में ईद का उत्साह मातम बदल गया है। कस्बे के हाकिम उर्फ पुल्ली (19) पुत्र जमील, मुस्तकीम (20), जहांगीर (23) पुत्रगण महबूब की दुर्घटना में मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजन भूमिहीन है और मरने वाले युवक ही घर का गुजर बसर चलाते थे। हादसे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन और सांसद-विधायक सेपीड़ित परिजनों की हर संभव आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें