फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव फेंका, जानवरों ने नोच कर किया क्षतविक्षत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। जानवरों ने शव को क्षतविक्षत कर दिया, इससे पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त मिटाने के लिए शव के चेहरे को तेजाब डाल कर जलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



जिला शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव गुटैटी दक्षिण निवासी सुरजीत का शमसाबाद थाना क्षेत्र के ढाईघाट पुल के पास खेत है। खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। खेत के पास कुछ जमीन ग्राम समाज की है। शुक्रवार दोपहर ग्राम समाज की भूमि पर पौधरोपण के लिए वन विभाग के कर्मचारी जुतवा रहे थे। तभी सुरजीत भी वहां पहुंच गया।

उसने झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा। लोगों ने शमसाबाद थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ यादव को घटना की सूचना दी । पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने के लिए आसपास गांव के लोगों को बुलवाया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सुरजीत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिला की मौत के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष
विज्ञापन


रविंद्रनाथ यादव बताया कि महिला की आयु लगभग 30 साल है। शरीर पर लाल रंगी साड़ी व पायल मिली है। एसओ ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद हत्यारों ने उसके चेहरे को तेजाब से जलाने का प्रयास भी किया। शव को जानवरों ने कई जगह से खाकर क्षत-विक्षत कर दिया। इस कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका
जानवरों ने शव को किया क्षतविक्षत, नहीं हो सकी पहचान
शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को तेजाब से जलाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें