फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्विरोध होना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जिला योजना समिति सदस्य पद के लिए मंगलवार को नामांकन हुआ। योजना समिति के दो पदों के लिए दो ने पर्चा भरा। ऐसे में दोनों पद निर्विरोध चुने जाएंगे, लेकिन इसकी घोषणा 24 मार्च को होगी।

कलक्ट्रेट भवन में योजना समिति के चुनाव के लिए 27 फरवरी को आचार संहिता लागू की गई थी। जिले की दो नगर पालिका परिषद से एक-एक सदस्य चुना जाना है। योजना समिति सदस्य पद के लिए सपा के ही दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सदर नगर पालिका से हाजी रजा ने पर्चा भरा और बिंदकी नगर पालिका से सुनीता गुप्ता ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरओ अनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला योजना समिति का 28 मार्च को चुनाव होना था, लेकिन दोनों सीट पर एक-एक पर्चा भरे जाने से निर्विरोध चुनाव होना तय हो गया है। इसकी घोषणा 24 को की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें