फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की आग से झुलसकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। संपत्ति को लेकर ससुरालीजनों से विवाद के बाद महिला ने खुद को आग लगा ली। बचाने में पति भी झुलस गया। पति ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति का इलाज चल रहा है। मृतका के पिता ने सास सहित तीन लोगों पर प्रताड़ना के बाद बेटी को जलाकर मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर कोतवाली के सरोसी निवासी सुशीला (32) पत्नी अरुण कुमार ने शुक्रवार सुबह केरोसिन डाल आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पत्नी को जलता देख पति अरुण उसे बचाने लगा। इससे वह भी झुलस गया। मोहल्ले वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल लाई। यहां सुशीला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अरुण का इलाज अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता शुक्लागंज निवासी छेदीलाल का आरोप है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर सास सुरजा, जेठ अनिल व जेठानी सारिका बेटी को प्रताड़ित करते थे। इससे आए दिन घर में कलह हुआ करती थी। गुरुवार की रात भी विवाद हुआ था। इसके बाद तीनों ने बेटी को पीटा और आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका की दो बेटियों में अंशिका (8) व हनी (5) हैं। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।


महिला की आग से झुलस कर मौत
बचाने में पति भी झुलसा, मायके पक्ष ने दी तहरीर, पोस्टमार्टम का इंतजार
सास, जेठ व जेठानी पर संपत्ति विवाद में प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें