फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन धोने गए बालक की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जामुन धोने गए बालक की नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन


अजीतमल। क्षेत्र के अमावता गांव की नहर में जामुन धोने के दौरान पैर फिसलने से बालक नहर में डूब गया। भाई ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने उसे नहर से बाहर निकाला और आनन-फानन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के पचदेवरा गांव के पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण गुर्जर के नाती अवनीश (8) व पियूष (5) एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ते हैं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह दोनों साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहे थे। रास्ते में अमावता गांव के बाहर स्थित नहर का पुल निर्माणाधीन है। दोनों भाई नहर किनारे जामुन के पेड़ से जामुन बीनकर धोने के लिए नहर किनारे पहुंच गए।
विज्ञापन


संतुलन बिगड़ने से अवनीश नहर में गिर गया। यह देख पियूष ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी ले गए। यहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अवनीश की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


रोज चचेरे भाइयों के साथ आता था घर
अवनीश अपनी साइकिल पर अपने छोटे भाई पीयूष को बैठाकर स्कूल जाया करता था। उसके साथ दो चचेरे भाई दीपेंद्र और अमन भी साइकिल से जाते थे। शनिवार को दीपेंद्र और अमन पहले ही निकल गए। पीछे अवनीश अपने भाई के साथ नहर किनारे जामुन बीनने लगा। जिसे दीपेंद्र और अमन नहीं देख सके और हादसा हो गया।

- साइकिल से कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें