फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में दो साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। विशेष न्यायाधीश राम अवतार यादव ने बिजली चोरी के मामले में दोषी को दो साल की जेल और दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

जेई राजवीर सिंह ने थाना अयाना में रिपोर्ट लिखाई कि वह 7 अप्रैल 2011 के दल बल के साथ चेकिंग पर था। तभी ग्राम महारथपुर में एलटी लाइन से कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए श्रीकांत चतुर्वेदी को पकड़ा। जांच के बाद मामला दर्ज किया गया। एडीजे कोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडीजे राम अवतार यादव ने श्रीकांत चतुर्वेदी को दो साल की सजा और दस हजार रुपये जुर्माना लगाया। पेशकार बड़ेलाल शर्मा व सत्र लिपिक विजय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अर्थदंड अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का भी आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


- विशेष न्यायाधीश का फैसला, दस हजार रुपये जुर्माना लगाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें