फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 18 लाख की ठगी, फार्म हाउस और जमीन में निवेश पर मुनाफे का झांसा दे बनाया शिकार

Sun, 13 Dec 2020 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में फार्म हाउस व जमीन में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर पांच शातिरों ने बर्रा दो निवासी रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 18 लाख रुपये ठग लिए। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वर्ष 2006 में सेवानिवृत्त बाल किशोर शर्मा (74) ने बताया कि वह दिल की बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


जुलाई में उनकी मुलाकात मूलरूप से पुखरायां निवासी राकेश कुमार पाल से हुई थी। राकेश ने तब रिटायरमेंट पर मिले रुपयों को निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर अपने कमीशन के रूप में 31700 रुपये ले लिए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में सिकंदरा निवासी पुष्पेंद्र पाल, रसूलाबाद निवासी हाकिम सिंह पाल, बर्रा विश्वबैंक निवासी श्यामसुंदर गुप्ता व बर्रा निवासी जगजीत सिंह से मुलाकात कराई थी।

इन सभी को भूमि का स्वामी बताकर 17.73 लाख रुपये चेकों और नकदी के रूप में लेकर हजम कर गए। आरोपी जान से मारने की धमकी भी देतेे हैं। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर डीआईजी से गुहार लगाई। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें