सवायजपुर। भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बुधवार को कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पूर्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्त्रस्म में शिरकत की। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत है।
विधायक ने लाभार्थियों को पात्र गृहस्थी योजना के तहत राशन कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी व प्रभावी बनाया है। इसका लाभ सीधे आम लोगों को मिल रहा है।
सरकार की कर्जमाफी, आयुष्मान, जनधन व कौशल विकास योजना सभी के लिए नजीर बनी हुई हैं। इस मौके पर प्रधान पति गणेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी, मानसिंह, कोटेदार रियासत दीन, ममता वाजपेयी, विशाल पांडे, मदन पाल, रामजी मिश्रा, राजीव पांडे, राम प्रकाश सिंह, आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।