बीघापुर(उन्नाव)। बिहार थानाक्षेत्र के अलावलपुर में थ्रेशर में फंसने से ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई। थ्रेशर को खोलने के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया। हादसे में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बिहार के अलावलपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह (35) मंगलवार दोपहर गांव के बिंदाचरन चौधरी के खेत में सरसों की थ्रेरिंग करवा रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरसों के गट्ठर को पैर से धकेलने का प्रयास किया। तभी उनका पैर थ्रेशर की ब्लेड में फंस गया और पूरा शरीर थ्रेशर की ब्लेड से कट गया। धर्मेंद्र के मशीन में फंसते ही चालक ने ट्रैक्टर बंद किया। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। धर्मेंद्र के बड़े भाई कौशलेंद्र सिंह व धीरेंद्र प्रताप सिंह सेना में नौकरी करते हैं। घर पर रहकर धर्मेंद्र खेती किसानी करने के साथ ही माता-पिता की देखभाल करते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।