फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर में निरुद्ध किए जाएं भूमाफिया: कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मैथा तहसील में समाधान दिवस के दौरान पहुंचे कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने भूमि कब्जे के मामले बढ़ते देख भूमाफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए कहा। वहीं, धान खरीद सुस्त होने पर डिप्टी आरएमओ को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

मैथा तहसील में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा व आईजी आलोक सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में अधिकारी शिथिलता न बरतें। धान खरीद कम होने पर डिप्टी आरएमओ को कड़ी फटकार लगाई और क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि भूमाफियाओं को चिह्नित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। कमिश्नर ने गलत शिकायत करने वाले पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, शिकायत निस्तारण के बाद उसकी एक प्रति शिकायतकर्ता को भी भेजने के लिए कहा।
शिवली प्रतिनिधि के अनुसार, मैथा में कुल 118 शिकायतों में से 5 का निस्तारण कर दिया गया। सबसे ज्यादा राजस्व की 59 विकास की 14 आपूर्ति की 12 शिकायतें रहीं। इस मौके पर डीएम राकेश कुमार, एसपी राधेश्याम, सीएमओ डा. हीरा सिंह, डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम राम शिरोमणि आदि मौजूद रहे। अकबरपुर में एसडीएम आनंद कुमार सिंह व तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 180 शिकायतें आईं, जिसमें एक का निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक राजस्व की 77 व पुलिस की 27 शिकायतें रहीं।
विज्ञापन

रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम परवेज अहमद के समक्ष 81 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं, जिसमें 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। बाकी शिकायतों का सात दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर तहसीलदार अर्चना अग्निहोत्री, एसडीओ अमित सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार मौजूद रहे। सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विजेता की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई। कुल 108 शिकायतें दर्ज की गई। इसमें सबसे अधिक पुलिस की 30 शिकायतें रहीं। राजस्व की 5 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार, एडीएम पंकज वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। दिवस के मौके पर कुल 104 शिकायतें आई, जिनमें राजस्व की 41, पुलिस की 16, विकास की 18, विद्युत की 05, आपूर्ति की 16, नगर पंचायत की 03 शेष अन्य विभागों से संबंधित होने के चलते सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजा गया। इस दौरान एसडीएम दीपाली कौशिक, सीओ तेजबहादुर सिंह, तहसीलदार रामस्वरूप, एसडीओ ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, बीईओ उदयनारायण कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें