फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को न देखने पर महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में भर्ती मरीज को डॉक्टर के देखने न आने पर महिला ने हंगामा किया। महिला ने कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सातनपुर निवासी राधिका पत्नी संतराम शाक्य की पांच वर्षीय बेटी आरोही को बुखार आने पर रविवार दोपहर भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के बाद उसकी बेटी को देखने के लिए कोई डॉक्टर गुरुवार दोपहर तक नहीं पहुंचा। इस पर राधिका, बेटी के इलाज को लेकर डॉक्टर एसपी सिंह के कक्ष के पास पहुंची। यहां पर पर्चा जमा करने वाले कर्मचारी ने डॉक्टर के कक्ष में जाने से मना कर दिया। इसको लेकर विवाद होने लगा। महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद अन्य मरीजों ने महिला को शांत किया। इसके बाद महिला अपने वार्ड में पहुंच गई।

महिला ने बताया कि बेटी को भर्ती करने के बाद अभी तक डॉक्टर देखने नहीं आए। उसका इलाज जो पर्चे पर लिखा था, वही चल रहा है। इसके अलावा बच्चा वार्ड के अन्य मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि दो दिन से उनके मरीज को नहीं देखा गया। राधिका ने बताया कि कर्मचारी ने उसके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। किसी तीमारदार ने उनके पास कोई शिकायत नहीं की। फिर भी वह बच्चा वार्ड में जाकर तीमारदारों से पूछताछ करेंगे। यदि डॉक्टर नहीं गए होंगे तो उन्हें भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें