फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे घर की दीवार गिरने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेबा। कच्चे घर की दीवार गिरने से बच्चों के साथ खाना खा रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोगों ने महिला को बाहर निकालकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पैरों में काफी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


महेबा गांव निवासी रजनेश कठेरिया की पत्नी मीना देवी बुधवार की रात अपने बच्चों के साथ घर पर खाना का रही थी, तभी अचानक घर की चहारदीवारी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिससे मीना मलबे में दब गई और उसके बच्चे शोर मचाते हुए बाहर की ओर दौड़े।

हो हल्ला सुनकर पास पड़ोस के लोगों ने आनन फानन में मीना को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मीना के दोनों पैरों में चोट आई है। घटना से एसडीएम कालपी सुनील कुमार को अवगत कराया गया। उनका कहना है कि मौके पर लेखपाल को भेजकर मामले की जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बच्चे बाल-बाल बचे, लेखपाल को भेजकर जांच कराएंगे एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें