फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों न बाइक सवार को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। बाइक से घर लौट रहे दो युवकों से बदमाशों ने शुक्रवार की रात 13500 रुपये व मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंता गांव के संतोष ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह अपने साथी सीटू के साथ ककवन बाजार से गांव लौट रहा था। बिल्हौर-रसूलाबाद मार्ग पर मकरंदी निवादा के निकट सड़क पर झाड़-झंखाड़ पड़े होने पर उसने बाइक रोक दी। बाइक रुकते ही चार बदमाश मुंह में कपड़ा बांधे हुए आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। बदमाशों ने उससे 13500 रुपये व मोबाइल लूट लिया, जबकि मारपीट के दौरान सीटू का मोबाइल वहीं पर गिर गया। इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी आती देख बदमाश भाग निकले। बाद में पिकअप के आने पर रोशनी होने पर सीटू का मोबाइल मिल गया। मोबाइल मिलने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही तिश्ती चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और दोनों लोगों को थाने ले आए। इस बाबत थानाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। घटना मारपीट की लग रही है। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें