शमसाबाद। ब्लाक क्षेत्र के गांव फरीदपुर सैदवाड़ा में कई लोग चेचक की चपेट में हैं। यह लोग झोलाछाप के पास इलाज कराने को मजबूर हैं। प्रधान का कहना है कि सूचना के बावजूद सरकारी चिकित्सक गांव नहीं आए।
फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी अर्जुन (20), शीला पत्नी भैयालाल, इनका पुत्र अतुल (8), पुत्री रौनक (15) और देवेंद्र (19) पुत्र सुखराम चेचक से पीड़ित हैं। यह लोग अपना इलाज झोलाछाप से करवा रहे हैं। प्रधान सुखदेव
का कहना है कि इसके अलावा भी गांव में कई लोग करीब एक सप्तास से चेचक से पीड़ित हैं। इसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दी थी लेकिन चिकित्सीय टीम गांव नहीं आई। ग्रामीण मजबूरी में झोलाछापा या फिर
नर्सिंग होम में इलाज कराने को मजबूर हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. धन सिंह शाक्य ने बताया कि कोई जानकारी सीएचसी में नहीं दी गई। अब जानकारी मिली है। सोमवार को फरीदपुर सैदवाड़ा में चिकित्सीय टीम भिजवाई जाएगी।
फरीदपुर सैदवाड़ा में फैला चिकनपॉक्स
प्रधान बोले, सूचना के बावजूद नहीं आए डॉक्टर, झोलाछाप से इलाज कराने की मजबूरी