फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने पिकअप में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पिकप में आलू लादते समय कुछ मजदूर पिकप के आगे आग जलाकर ताप रहे थे। इस दौरान पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे दो मजदूर समेत पांच लोग घायल हो गए। दो को लोहिया अस्पताल लाया गया। एक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव भुवनपुर निवासी धर्मपाल (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह और गांव के ही रामविलास (24) पुत्र जोधा सिंह शनिवार की शाम ताजपुर पुलिया के पास लोडर में आलू लाद रहे थे। इस बीच उसके अन्य साथी भी आ गए। आलू लादते समय धर्मपाल और रामविलास पिकप के आगे बैठ कर आग तापने लगा। जिस समय वह

लोग बैठे हुए थे। उसी समय पीछे से आ रही रोडवेज बस ने पिकप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकप आगे पलट गई। जिससे धर्मपाल समेत अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर घायल धर्मपाल और रामविलास को लोहिया अस्पताल परिवारी भाई राजेंद्र सिंह लेकर पहुंचे। यहां पर मौजूद डॉक्टर राजकिशोर ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को भर्ती कर लिया गया। घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सुरंचना का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने बताया कि धर्मपाल के एक बेटा रामजीत और एक बेटी जानकी है। घटना के बाद रोडवेज चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस ने पिकप में मारी टक्कर, एक की मौत
ताजपुर पुलिया के पास पिकप में आलू लोड हो रहा था
मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें