फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रामजी की निकली सवारी...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी...। देर रात शहर में बैंडबाजों के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात निकली। श्रीराम बारात में इस बार 60 झांकियां प्रदर्शित की गई। बैंड-बाजों की धुन और जय श्री राम के जयकारों के साथ झूम रहे बारातियों पर कई स्थानों पर नगर वासियों ने पुष्पवर्षा की।

रविवार देर रात तालग्राम तिराहा से श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात के लिए झांकियों का जमावड़ा शुरू हुआ। अध्यक्ष मनोज दुबे ने अन्य पदाधिकारियों के साथ व एसडीएम मंशाराम वर्मा व सीओ श्रीकांत प्रजापति के साथ सर्वप्रथम भगवान गणेश का पूजन कर आरती की। इसके बाद राम दरबार की आरती उतारने के साथ श्रीराम बारात का शुभारंभ हुआ। रामबारात में इलाहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज समेत कई जनपदों की झांकियां शामिल थीं। मोहल्ला सराफान की बाबा विश्वनाथ आरती मंडल परिवार की नरसिंह भगवान द्वारा हिरण्याकश्यप के वध की झांकी काफी सराही गई। मोहल्ला कटरा और मां वैष्णो सेवा समिति इंदिरा आवास कालोनी की झांकियों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। मां दुर्गा समिति विजयनाथ मंदिर के अध्यक्ष राजीव दुबे, रामानंद वर्मा, सुरेश पेंटर, पूर्व सभासद करुणाशंकर गुप्ता, आनंद गुप्ता, नवनीत वर्मा, नरेश वर्मा, कुलदीप वर्मा, भाष्कर चतुर्वेदी ने राम दरबार की आरती उतार कर माल्यार्पण किया। नगर में कई जगह पांडाल लगाकर रामबारात का स्वागत किया गया। कई जगह झांकियों पर पुष्प वर्षा भी हुई। सुबह विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान में सजाए गए जानकीपुरम में राम बारात का जोरदार अगवानी के साथ स्वागत हुआ। यहां पर भगवान राम और सीता के विवाह की औपचारिकताएं पूरी की गईं। इस मौके पर महामंत्री अरुण जनसेवक, टीटू अग्निहोत्री, राहुल दीक्षित, सनी अग्निहोत्री, पप्पू अग्निहोत्री, चंदन तिवारी, रजत त्रिपाठी, अंकित दुबे, पंकज दुबे, दिलीप गुप्ता, कृष्ण औतार गुप्ता, अर्पित मिश्रा, अंकित तिवारी, बब्बा यादव, चंद्रहास कुशवाहा, प्रेममुरारी दुबे आदि कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा इंतजाम रहे काफी लचर
श्री रामबारात में 60 सजीव झांकियाें में 100 से अधिक कलाकार शामिल रहे। श्री राम बारात नगर के कई व्यस्तम और मिश्रित आबादी वाले इलाकों से भी निकली। इसके बावजूद सुरक्षा इंतजाम कही नजर नहीं आए। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार सुरक्षा-व्यवस्था काफी लचर रही। हालांकि सीओ, एसडीएम और कोतवाल रामबारात के आगे -आगे चल रहे थे,लेकिन भारी भीड़ के बीच झांकियां और बाल-कलाकार पीछे चल रहे थे। यहां कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे।


श्री रामजी की निकली सवारी...
-बैंडबाजों के साथ निकली राम बारात
- पुष्प वर्षा कर भक्तजनों ने किया स्वागत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें